Ebitda meaning in Hindi
हैलो दोस्तों आज हम जानेंगे ebitda क्या होता है
EBITDA फुल फॉर्म है Earnings before interest, taxes, depreciation and amortisation. तो एबिटडा का मतलब हुआ ब्याज, कर, विमूल्यन और लोन देने से पहले की आय। एबिटडा भी कंपनी की वित्तीय परिस्थिती जानने का उपाय है जिसे शुद्ध आय के स्थान पर प्रयोग किया जाता है।
EBITDA in Hindi – कैसे गिनते हैं – इसे शुद्ध आय में कंपनी द्वारा दिया गया ब्याज, कर, संपत्तियों पर लगाया गया मूल्यह्रास और चुकाए गये कर्ज की राशि को जोड़ कर निकाला जाता है। कंपनियों का तर्क हो सकता है कि EBITDA कंपनी की वास्तविक आय जानने का बेहतर उपाय है। इसका उपयोग एक ही उद्योग में या अलग अलग उद्योगों की कंपनियों की तुलना करने के लिये किया जा सकता है। EBITDA निकालने का फॉर्मुला है
एबिटडा = शुद्ध आय + ब्याज +कर + मूल्यह्रास + चुकाया गया ऋण
What Is EBITDA Margin? एबिटडा मार्जिन क्या है?
EBITDA मार्जिन
EBITDA मार्जिन किसी कंपनी के रेवेन्यु के परसेंटेज के रूप में उसके परिचालन लाभ की माप है। EBITDA का अर्थ है- अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन। किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन पता होने से उसी इंडस्ट्री की दूसरी कंपनी के साथ वास्तविक प्रदर्शन की तुलना कर सकते हैं।
आसान शब्दों में EBITDA मार्जिन एक परफॉरमेंस मीट्रिक है, जो किसी कंपनी के परिचालनों से उसकी लाभप्रदता को मापता है। EBITDA मार्जिन EBITDA को रेवेन्यु से भाग देकर निकाला जाता है।
EBITDA margin = (earnings before interest and tax + depreciation + amortization) / total revenue
EBITDA मार्जिन एक ही इंडस्ट्री में अलग-अलग साइज की दो या दो से अधिक कंपनियों की सापेक्ष लाभप्रदता की तुलना करना आसान बनाता है। किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन कैलकुलेट करना उस कंपनी के कॉस्ट कटिंग एफर्ट्स की प्रभावशीलता का अनुमान लगाने में मदद करता है। अगर कंपनी का EBITDA मार्जिन उच्च होता है, तो कुल रेवेन्यु के मामले में उसके परिचालन खर्च कम होते हैं।
EBITDA मार्जिन एक ही इंडस्ट्री में अलग-अलग साइज की दो या दो से अधिक कंपनियों की सापेक्ष लाभप्रदता की तुलना करना आसान बनाता है। किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन कैलकुलेट करना उस कंपनी के कॉस्ट कटिंग एफर्ट्स की प्रभावशीलता का अनुमान लगाने में मदद करता है। अगर कंपनी का EBITDA मार्जिन उच्च होता है, तो कुल रेवेन्यु के मामले में उसके परिचालन खर्च कम होते हैं।
EBITDA के दो विकल्प
EBITDA के दो विकल्प भी हैं, जिनका इस्तेमाल निवेशक और विश्लेषक किसी कंपनी की लाभप्रदता का पता लगाने में करते हैं। ये विकल्प हैं-
- EBITA: अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्स और अमॉर्टाइजेशन
- EBIT: अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट और टैक्स
EBITDA को नॉन GAAP फाइनेंशियल फिगर के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ है कि EBITDA, जनरली एक्सेप्टेड अकाउंटिंग प्रिन्सिपल्स (GAAP) का पालन नहीं करता है। GAAP मानदंड फाइनेंशियल रिपोर्टिंग की सटीकता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है।
वास्तविकता – कंपनियां यह तर्क दे सकतीं हैं कि हमें आधिक कर्ज के कारण अधिक ब्याज देना होता है और उस कर्ज को चुकाना भी होता है इसलिये जब दूसरी ऐसी कंपनियों से हमारी तुलना की जाये जिन पर हमारे से कम कर्ज है तो वह तुलना हमारी EBITDA के आधार पर की जाये। मगर सच्चाई तो यही है कि यदि आपने लोन लिया है तो उसके ब्याज का अतिरिक्त खर्च भी आपको ही वहन करना पड़ेगा।
उपयोगी – कई बार अलग अलग कंपनियों पर लगने वाले टैक्स का रेट अलग अलग हो सकता है। दो कंपनियों का पूंजीगत ढांचा भी अलग अलग हो सकता है। EBITDA की तुलना से निवेशक को यह पता लगाने में आसानी हो जायेगी कि उत्पादों या सेवाओं की बिक्री की तुलना में कंपनी कितनी तेजी से विकास कर रही है। वास्तव में यह कंपनी द्वारा किये गये पूंजीगत व्यय के असर को कम कर देता है।
स्वयं निर्णय करें – EBITDA की तुलना करना सही है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि दो कंपनियों के आकार में कितना अंतर है, उनकी पूंजीगत संरचना में कितना अंतर है और कंपनी जिस उद्योग में है उस उद्योग में पूंजीगत निवेश की तुलनात्मक रूप से कितनी आवश्यकता है। तो आपको EBITDA की तुलना करनी चाहिये कि नहीं इसके लिये जरूरी है कि आप इस के मतलब को समझें और यह भी समझें कि जिस कंपनी को आप निवेश के रूप में चुन रहे हैं उस कंपनी की पूंजीगत संरचना को देखते हुए यह कितना महत्वपूर्ण है।
EBITDA in Hindi एबिटडा क्या होता है में आज हमने थोड़े तकनीकि रूप से कठिन विषय को चुना मगर फिर भी आशा करते हैं कि हम EBITDA के महत्व और उपयोग को आसान भाषा में समझा पाने में कुछ सफल हुए होंगे।
Good articals for me. Thanks you.
Thanks brother